शिक्षा क्षेत्र बेलसर के मुकुंद डीह ग्राम पंचायत के कम्पोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक शान मोहम्मद के निर्देशन में विज्ञान की प्रायोगिक कक्षा में विद्युत बनाने का प्रयोग करते बच्चे।
विज्ञान की प्रायोगिक कक्षा में बच्चों ने किया विद्युत उत्पादन का प्रयोग
छात्रों ने learning by doing के तहत हैंड जनरेटर से यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलना सीख ।
Digital website news channel
INDIA NEWS PUNCH
इस्लाम खां, प्रमुख संवाददाता।
बेलसर/गोंडा। शिक्षा क्षेत्र बेलसर के कम्पोजिट विद्यालय मुकुन्द डीह में शनिवार को विज्ञान की नियमित प्रायोगिक कक्षा के दौरान विद्यार्थियों को विद्युत उत्पादन का प्रयोग कराया गया। STEM किट की सहायता से बच्चों ने स्वयं प्रयोग करते हुए यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया को करीब से समझा।
विद्यालय के शिक्षक आनंद कुमार शुक्ला ने विद्यालय के समस्त स्टाफ की मौजूदगी में हैंड जनरेटर के माध्यम से प्रयोग कराया। बच्चों ने विद्युत परिपथ को जोड़कर हैंड जनरेटर चलाया और उससे बल्ब जलाकर देखा। इस दौरान विद्यार्थियों ने न केवल प्रयोग को देखा, बल्कि स्वयं करके विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से सीखा।
बच्चों में सीखने की दिखी ललक
गोंडा। प्रयोग के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विशेष रूप से छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विद्युत परिपथ को सही ढंग से जोड़कर बल्ब जलाया। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिली कि यांत्रिक ऊर्जा किस प्रकार विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित होती है।
नियमित आयोजित होंगी प्रायोगिक कक्षाएं : प्रधानाध्यापक शान मोहम्मद
गोंडा। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शान मोहम्मद ने कहा कि विद्यालय में इस तरह की प्रायोगिक कक्षाएं नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं। इसका उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और प्रयोग के प्रति रुचि विकसित करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत बच्चों को Learning by Doing यानी करके सीखने का अवसर देना शिक्षा को अधिक प्रभावी और रुचिकर बनाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ जूनियर अनुभाग की छात्राएं अंजली, पल्लवी, मुस्कान, प्रिया, पूजा, मोहनी और नंदनी तथा छात्र सांवल, अरुण, लवकुश और मनीष सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।