गोंडा। शहर के गुड्डूममल चौराहा स्थित ममता क्लीनिक पर सोमवार, 26 अक्टूबर को निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्लीनिक के संचालक डॉ. परवेज इकबाल खान के यहां आयोजित इस शिविर में लोगों को पूरे दिन निःशुल्क जांच कराने की सुविधा मिलेगी।
डॉ. परवेज इकबाल खान ने बताया कि वे अपने बच्चों, बुजुर्गों और परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर शिविर में पहुंचें और निःशुल्क जांच की सुविधा का लाभ उठाएं। शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य जांच की सुविधा पहुंचाना है, ताकि लोग समय रहते अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें।