होप ताइक्वांडो गोंडा के नन्हें खिलाड़ियों का कमाल, छोटी उम्र में हासिल की रेड और ब्लू बेल्ट।
कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में छह खिलाड़ियों ने लहराया परचम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी जीत चुके हैं पदक।
INDIA NEWS PUNCH
www.indianewspunch.com
इस्लाम खां, प्रमुख संवाददाता।

गोंडा। खेल दिवस के अवसर पर होप ताइक्वांडो गोंडा के नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में छह होनहार खिलाड़ियों ने सफलता हासिल कर रेड और ब्लू बेल्ट प्राप्त की।
ये हैं गोंडा के नन्हे चैम्पियन
गोंडा। कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में अरिशा श्रीवास्तव, अज़लान आफताब, आरुष लेले और पोशिका राय चंदानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेड बेल्ट हासिल की। वहीं पर्व और प्रतिष्ठा नवीन ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ब्लू बेल्ट प्राप्त की। कम उम्र में इन खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। खास बात यह है कि इनमें से कई खिलाड़ी जिले के सबसे कम उम्र के प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ियों में शामिल हैं।
