Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
indianewspunch indianewspunch

indianewspunch

indianewspunch indianewspunch

indianewspunch

  • लखनऊ
  • गोंडा
  • कानपुर
  • बाराबंकी

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मीना शाह इंस्टीट्यूट में हुआ हस्ताक्षर अभियान
  • रामकथा महोत्सव में जुटेंगे कई बड़े संत धर्माचार्य
  • जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व
  • TSCT गोण्डा ने आठ शिक्षकों को दिए कन्यादान सहयोग के चेक, 4.08 लाख रुपये की सहायता वितरित
  • ममता क्लीनिक पर आज लगेगा निःशुल्क जांच शिविर

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • लखनऊ
  • गोंडा
  • कानपुर
  • बाराबंकी
Subscribe
Close

Search

गोंडाBlogकानपुरबाराबंकीलखनऊ

रामकथा महोत्सव में जुटेंगे कई बड़े संत धर्माचार्य

By India News Punch
November 15, 2026 3 Min Read
0

रामकथा महोत्सव में जुटेंगे कई बड़े संत धर्माचार्य

 

कथा में 20 नवंबर को आएंगे सीएम योगी।

 

17 नवंबर को संतों की मौजूदगी में होगा नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ, देश-विदेश से जुटेंगे साधु-संत और महामंडलेश्वर।

https://indianewspunch.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261114-WA0121.mp4

इस्लाम खां, मुख्य संवाददाता।

 

INDIA NEWS PUNCH

 

(Digital Website News channel)

 

www.indianewspunch.com

 

GONDA (गोण्डा) । जिले के जानकीनगर स्थित जयप्रभा ग्राम में आयोजित होने जा रहे नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 17 से 25 नवंबर तक महाराजगंज स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर के पंडित दीनदयाल शोध संस्थान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश की कई प्रमुख आध्यात्मिक हस्तियां शिरकत करेंगी। कथा के शुभारंभ अवसर पर 17 नवंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचेंगे। दोनों संतों की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ होगा।

 

महोत्सव में 20 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित आगमन भी विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन में विभिन्न अखाड़ों के संतों, महामंडलेश्वरों और देश-विदेश से आने वाले साधु-संतों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज के मुताबिक संत समागम इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगा। इसे लेकर आयोजन समिति और प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।

 

एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया निरीक्षण

 

महोत्सव की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गुरुवार शाम एसडीएम, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने आयोजन अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज के साथ कथा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और संतों के ठहरने की व्यवस्था, भंडारा स्थल, हेलीपैड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय के भीतर पूरी करने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। आयोजन में श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात किए जाने की तैयारी है।

 

नानाजी देशमुख के ग्राम विकास के सपने का साक्षी है जयप्रभा ग्राम

 

जयप्रभा ग्राम केवल एक आयोजन स्थल ही नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की एक महत्वपूर्ण प्रयोगस्थली के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखता है। पूर्व सांसद और समाजसेवी नानाजी देशमुख ने वर्ष 1978 में गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जिले की सीमा के निकट करीब 50 एकड़ क्षेत्रफल में इस गांव की स्थापना की थी। उनका उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन के अनुरूप गांवों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना था।

 

नानाजी ने यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, कृषि, आय-अर्जन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे क्षेत्रों में कई अभिनव प्रयोग किए। गांव में आयुर्वेद अस्पताल, नर्सरी से लेकर इंटर कॉलेज, डाकघर, बैंक और टेलीफोन कार्यालय जैसी सुविधाएं विकसित की गईं। जड़ी-बूटियों से औषधियों का निर्माण और खेती में देसी खाद के प्रयोग को भी प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीण आत्मनिर्भरता और समग्र विकास की इसी सोच के चलते जयप्रभा ग्राम आज भी नानाजी देशमुख के दूरदर्शी प्रयासों की याद दिलाता है। श्रीराम कथा महोत्सव के माध्यम से अब यही ऐतिहासिक ग्राम एक बार फिर देशभर के संतों, आध्यात्मिक विभूतियों और श्रद्धालुओं के संगम का केंद्र बनने जा रहा है।

Post Views: 8
Author

India News Punch

Follow Me
Other Articles
Previous

जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व

Next

अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मीना शाह इंस्टीट्यूट में हुआ हस्ताक्षर अभियान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About This Site

India News Punch delivers the latest news, breaking stories, and trending updates from India and around the world.

Search

Recent Posts

  • अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मीना शाह इंस्टीट्यूट में हुआ हस्ताक्षर अभियान
  • रामकथा महोत्सव में जुटेंगे कई बड़े संत धर्माचार्य
  • जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व
  • TSCT गोण्डा ने आठ शिक्षकों को दिए कन्यादान सहयोग के चेक, 4.08 लाख रुपये की सहायता वितरित
  • ममता क्लीनिक पर आज लगेगा निःशुल्क जांच शिविर

Find Us

Address –
Camp office Munnan khan chauraha,
near sadbhawna police station, Ayodhya road
Gonda. UP
Pin code – 271003

About This Site

India News Punch delivers the latest news, breaking stories, and trending updates from India and around the world.

  • Instagram
  • YouTube
  • X

Recent Posts

  • अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मीना शाह इंस्टीट्यूट में हुआ हस्ताक्षर अभियान
  • रामकथा महोत्सव में जुटेंगे कई बड़े संत धर्माचार्य
  • जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व
  • TSCT गोण्डा ने आठ शिक्षकों को दिए कन्यादान सहयोग के चेक, 4.08 लाख रुपये की सहायता वितरित
  • ममता क्लीनिक पर आज लगेगा निःशुल्क जांच शिविर

Archives

  • November 2026 (3)
  • October 2026 (12)
  • September 2026 (9)
  • August 2026 (5)
  • July 2026 (17)
  • June 2026 (6)
  • May 2026 (5)

Find Us

Address – Camp office Munnan khan chauraha, near sadbhawna police station, Ayodhya road Gonda. UP
Pin code – 271003

पता –
कैम्प कार्यालय मुन्नन खां चौराहा, निकट सद्भावना पुलिस चौकी, अयोध्या रोड – गोंडा। उ.प्र.
पिन कोड – 271003

 

Copyright 2026 — indianewspunch. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme