मस्कनवा बाजार में 15 दुकानों को हटाने के नोटिस से व्यापारियों में आक्रोश
बिना मुआवजा और पुनर्वास के कार्रवाई का आरोप, व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
इस्लाम खां, प्रमुख संवाददाता
India News punch
(Digital Website News channel)
www.indianewspunch.com
गोण्डा। मस्कनवा बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की ओर से कथित तौर पर बिना मुआवजा दिए 15 दुकानों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए जाने से व्यापारियों में आक्रोश है।इसके विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गोंडा के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित दुकानदारों को बाजार भाव के अनुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।
संगठन के अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने कहा कि दुकानदारों की आजीविका का मुख्य साधन उनकी दुकानें हैं। ऐसे में दुकानों को हटाने से पहले प्रभावित व्यापारियों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए, ताकि उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा न हो।वहीं, महामंत्री शिवकुमार सोनी ने कहा कि इस समय नवरात्र का पर्व चल रहा है और व्यापारी अपने कारोबार को गति देने में जुटे हैं। ऐसे समय में बिना उचित मुआवजे और पुनर्वास की व्यवस्था के दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू किए जाने से व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है।व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मांग की कि मस्कनवा बाजार में जिन व्यापारियों की दुकानें हटाई जा रही हैं, उन्हें बाजार भाव के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही प्रभावित दुकानदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाए।इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री जगदीश रायतानी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य, जिला मंत्री शिवकुमार सोनी, हामिद रायनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
Very good