स्वास्थ्य समस्याओं का जागरूकता और संवेदनशील सहभागिता से होगा निदान

गोष्ठी में प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के निराकरण के लिए सक्रिय सहभागिता संवेदनशीलता के साथ प्रयास करने के लिए किया प्रेरित।
सेवा संकल्प अभियान के तहत गोष्ठी में चिकित्सकों और जूनियर चिकित्सकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई चर्चा।
इस्लाम खां, प्रमुख संवाददाता।
INDIA NEWS PUNCH
(Digital Website News channel)
www.indianewspunch.com
GONDA (गोंडा) । स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय गोंडा में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में सभी संकाय के सदस्यों व जूनियर चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे चिकित्सा महाविद्यालय गोंडा के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य चिकित्सा सेवाओं में संवेदनशीलता जन जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करके अच्छा रिजल्ट हासिल किया जा सकता है। उन्होंने चिकित्सकों को स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के निराकरण के लिए सक्रिय सहभागिता संवेदनशीलता के साथ प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य श्री वर्मा ने चिकित्सकीय कार्य को बेहतर बनाने के लिए सभी सीनियर और जूनियर चिकित्सकों से सीधा संवाद किया। गोष्ठी में एनीमिया कुपोषण आदि जन स्वास्थ्य संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जन जागरूकता और समय से पहचान और प्रभावी रोकथाम के उपायों पर बात हुई। चिकित्सकों ने जूनियर प्रशिक्षण चिकित्सकों से चिकित्सा को लेकर अलग-अलग बिंदुओं पर गहन चर्चा की।