मेडिकल कॉलेज में जल्द चालू होगा आईसीयू वार्ड।
मेडिकल कॉलेज में जल्द चालू होगा आईसीयू वार्ड

अस्पताल की बदले की तस्वीर, आने जाने को बनेगा एक और गेट।
अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की हुई तैनाती अल्ट्रासाउंड शुरू।

इस्लाम खां, प्रमुख संवाददाता।
INDIA NEWS PUNCH
Digital website news channel
www.indianewspunch.com
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल की सूरत बदलने वाली है। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में जल्द आईसीयू वार्ड शुरू किया जाएगा। अस्पताल में सुविधाजनक आने जाने के लिए एक और गेट बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने बताया की मेडिकल कॉलेज को पूर्ण रूप से संचालित करने के लिए कुछ आमूल चूल परिवर्तन करने का प्रयास किया जा रहा है। प्राचार्य श्री वर्मा गुरुवार को प्रेस से रूबरू थे, उन्होंने बताया की काफी दिन से अल्ट्रासाउंड का कार्य बंद था यहां रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो गई है और मरीजों के अल्ट्रासाउंड का काम शुरू हो गया है। प्राचार्य ने बताया की मेडिकल कॉलेज में जो सुविधा होनी चाहिए उसको पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए संसाधनों की आपूर्ति के संबंध में शासन से स्वीकृत मांगी जा रही है।