गोंडा के सीडीओ रहे सुशील कुमार श्रीवास्तव का बस्ती जिले के लिए हुआ तबादला।
इस्लाम खां, मुख्य संवाददाता।गोंडा। शासन प्रदेश के सरकारी अमले में बड़ा फेर बदल किया है। गोंडा जिले के जिला विकास अधिकारी रहे सुशील कुमार श्रीवास्तव का जिला बस्ती तबादला कर दिया है। शासन ने उनके स्थान पर आदित्य तिवारी को जिले में विकास विभाग की कमान सौंपी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नये डीडीओ शुक्रवार को गोंडा पहुंच कर कार्यभार ग्रहण करेंगे।