अशोक कुमार बने देवीपाटन रेंज के नये डीआईजी
अशोक कुमार बने देवीपाटन रेंज के नये डीआईजी
इस्लाम खां, मुख्य संवाददाता।

गोंडा। प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार चतुर्थ को देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा का नया पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है। उनकी तैनाती से परिक्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वर्तमान में अशोक कुमार चतुर्थ सीआईडी उत्तर प्रदेश, लखनऊ में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। शासन के आदेश के बाद उन्हें देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं प्रशासनिक तबादलों की इसी श्रृंखला में आईपीएस अधिकारी सचिन्द्र पटेल को पुलिस कमिश्नरेट आगरा में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।