Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
indianewspunch indianewspunch

indianewspunch

indianewspunch indianewspunch

indianewspunch

  • लखनऊ
  • गोंडा
  • कानपुर
  • बाराबंकी

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • मुहम्मद साहब की शिक्षाओं में मानवता का संदेश, इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म बताया
  • विज्ञान की प्रायोगिक कक्षा में बच्चों ने किया विद्युत उत्पादन का प्रयोग
  • होप ताइक्वांडो गोंडा के नन्हें खिलाड़ियों का कमाल, छोटी उम्र में हासिल की रेड और ब्लू बेल्ट।
  • नन्हे विद्यार्थियों ने नगर कोतवाली में जाना पुलिस का कामकाज
  • बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट से बरी

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • लखनऊ
  • गोंडा
  • कानपुर
  • बाराबंकी
Subscribe
Close

Search

कानपुरगोंडाबाराबंकीलखनऊ

होप ताइक्वांडो गोंडा के नन्हें खिलाड़ियों का कमाल, छोटी उम्र में हासिल की रेड और ब्लू बेल्ट।

By India News Punch
August 28, 2026 2 Min Read
0

होप ताइक्वांडो गोंडा के नन्हें खिलाड़ियों का कमाल, छोटी उम्र में हासिल की रेड और ब्लू बेल्ट।

कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में छह खिलाड़ियों ने लहराया परचम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी जीत चुके हैं पदक।

INDIA NEWS PUNCH
www.indianewspunch.com
इस्लाम खां, प्रमुख संवाददाता।

सर्टिफिकेट के साथ नन्हें चैम्पियन्स

गोंडा। खेल दिवस के अवसर पर होप ताइक्वांडो गोंडा के नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में छह होनहार खिलाड़ियों ने सफलता हासिल कर रेड और ब्लू बेल्ट प्राप्त की।

ये हैं गोंडा के नन्हे चैम्पियन

गोंडा। कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा में अरिशा श्रीवास्तव, अज़लान आफताब, आरुष लेले और पोशिका राय चंदानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेड बेल्ट हासिल की। वहीं पर्व और प्रतिष्ठा नवीन ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए ब्लू बेल्ट प्राप्त की। कम उम्र में इन खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। खास बात यह है कि इनमें से कई खिलाड़ी जिले के सबसे कम उम्र के प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ियों में शामिल हैं।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी जीते

गोंडा। कांस्य पदक होप ताइक्वांडो गोंडा के खिलाड़ियों ने इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में आरुष लेले और अरिशा श्रीवास्तव ने आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया था। उनकी इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है।
कोच ने अभिभावकों के सहयोग को बताया महत्वपूर्ण खिलाड़ियों की सफलता पर कोच गौरव उपाध्याय ने बच्चों की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के अभिभावकों को उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जागरूक अभिभावक बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उन्हें खेलों से जोड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज के समय में बड़ी संख्या में बच्चे मोबाइल और ऑनलाइन गेम में अपना समय बिताते हैं, वहीं ये नन्हे खिलाड़ी कड़ी मेहनत और पसीना बहाकर अपने शारीरिक, मानसिक और आत्मविश्वास के विकास के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और चुनौतियों से मुकाबला करने की क्षमता विकसित करते हैं।

शुभकामनाओं की लगी झड़ी

गोंडा। सभी छह खिलाड़ियों की सफलता पर डॉ. प्रयंक श्रीवास्तव, डॉ. गुंजन भटनागर, डॉ. नूपुर पॉल, डॉ. जुबेरिया आफताब, छत्रपाल राय चंदानी, नवीन कुमार और भाग्यश्री सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Post Views: 12
Author

India News Punch

Follow Me
Other Articles
Previous

नन्हे विद्यार्थियों ने नगर कोतवाली में जाना पुलिस का कामकाज

Next

विज्ञान की प्रायोगिक कक्षा में बच्चों ने किया विद्युत उत्पादन का प्रयोग

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About This Site

India News Punch delivers the latest news, breaking stories, and trending updates from India and around the world.

Search

Recent Posts

  • मुहम्मद साहब की शिक्षाओं में मानवता का संदेश, इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म बताया
  • विज्ञान की प्रायोगिक कक्षा में बच्चों ने किया विद्युत उत्पादन का प्रयोग
  • होप ताइक्वांडो गोंडा के नन्हें खिलाड़ियों का कमाल, छोटी उम्र में हासिल की रेड और ब्लू बेल्ट।
  • नन्हे विद्यार्थियों ने नगर कोतवाली में जाना पुलिस का कामकाज
  • बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट से बरी

Find Us

Address –
Camp office Munnan khan chauraha,
near sadbhawna police station, Ayodhya road
Gonda. UP
Pin code – 271003

About This Site

India News Punch delivers the latest news, breaking stories, and trending updates from India and around the world.

  • Instagram
  • YouTube
  • X

Recent Posts

  • मुहम्मद साहब की शिक्षाओं में मानवता का संदेश, इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म बताया
  • विज्ञान की प्रायोगिक कक्षा में बच्चों ने किया विद्युत उत्पादन का प्रयोग
  • होप ताइक्वांडो गोंडा के नन्हें खिलाड़ियों का कमाल, छोटी उम्र में हासिल की रेड और ब्लू बेल्ट।
  • नन्हे विद्यार्थियों ने नगर कोतवाली में जाना पुलिस का कामकाज
  • बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट से बरी

Archives

  • September 2026 (1)
  • August 2026 (5)
  • July 2026 (17)
  • June 2026 (6)
  • May 2026 (5)

Find Us

Address – Camp office Munnan khan chauraha, near sadbhawna police station, Ayodhya road Gonda. UP
Pin code – 271003

पता –
कैम्प कार्यालय मुन्नन खां चौराहा, निकट सद्भावना पुलिस चौकी, अयोध्या रोड – गोंडा। उ.प्र.
पिन कोड – 271003

 

Copyright 2026 — indianewspunch. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme