आज से दरबार ए आलिया मीनाईया में सजेगी उर्से मीनाई की महफिल
तीन दिवसीय उर्स-ए-मीनाई आज से शुरू।

इस्लाम खां, प्रमुख संवाददाता।
INDIA NEWS PUNCH
(Digital Website News channel)
www.indianewspunch.com
गोंडा। पूर्वी भारत की मशहूर ख़ानक़ाह, दरबार-ए-आलिया मीनाईया, गोंडा में 58 वाँ सालाना उर्स-ए-मीनाई आज से शुरू हो रहा है। उर्से मीनाई में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शिरकत करेंगे। दरगाह के उर्स में उत्तर प्रदेश के अलावा मुम्बई, गुजरात से जायरीनो के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। दरबार ए आलिया मीनाईया के खादिम तबरेज़ आलम ने बताया 25, 26 एवं 27 सितम्बर 2026 को उर्से मीनाई बहुत ही अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिसर में जायरीनो के ठहरने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि उर्स में कई बड़े उलेमा शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि उर्स से लोगों को दीनी व दुनियाबी तालीम के अलावा सामाजिक एकता का पैग़ाम दिया जाएगा।
उर्स-ए-मीनाई में ये होंगे खास प्रोग्राम
25 सितम्बर 2026 दिन शुक्रवार
बाद नमाज़-ए-जुमा मूय-ए-मुबारक की ज़ियारत कराई जाएगी। बाद नमाज़-ए-इशा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी एवं दस्तारबंदी का कार्यक्रम होगा, जिसमें हिफ़्ज़-ए-क़ुरआन, क़िराअत एवं आलिमियत की तालीम मुकम्मल करने वाले बच्चों की दस्तारबंदी की जाएगी।
26 सितम्बर 2026 दिन शनिवार
सुबह महफ़िल-ए-क़ुल शरीफ़ का आयोजन होगा। शाम को गागर व चादर का कार्यक्रम तथा रात में महफ़िल-ए-शमां का शानदार कार्यक्रम होगा
27 सितम्बर 2026 दिन रविवार
सुबह आख़िरी फ़ातिहा के साथ 58वाँ सालाना उर्स-ए-मीनाई संपन्न होगा। तमाम अकीदतमंद लोग इस सामूहिक दुआ ख्वानी में शिरकत करेंगे।