सेंट जेवियर्स स्कूल में अंतरविद्यालयी पोयम कम्पटीशन में बच्चों को मिला अवार्ड
कम्पटीशन में सेंट जेवियर्स स्कूल, फातिमा स्कूल, क्रेयांस स्कूल, एम्स स्कूल, और एपीएस ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने किया प्रतिभाग।
प्रोग्राम की चीफ गेस्ट जयंती सिंह, सेंट जेवियर्स स्कूल पंत नगर की प्रिंसिपल पायल दूबे, सेंट जेवियर्स स्कूल मालवीय नगर की प्रिंसिपल जेराल्ड आनन्द ने बच्चों को किया पुरस्कृत।
INDIA NEWS PUNCH
————————-
DIGITAL WEBSITE NEWS CHANNEL
————————-
WWW.INDIANEWSPUNCH.COM
————————-
इस्लाम खां, प्रमुख संवाददाता।
गोंडा। आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, मालवीय नगर में कक्षा 1 से कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए अंतरविद्यालयी अंग्रेजी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, भाषा-कौशल, मंच संचालन क्षमता तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति का विकास करना था।
इस प्रतियोगिता में फातिमा स्कूल, क्रेयॉन्स स्कूल, AIIMS इंटरनेशनल स्कूल, APS ग्लोब स्कूल सहित कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी मधुर व प्रभावशाली कविता प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों के आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण और उत्कृष्ट मंच प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थॉम्पसन इंटर कॉलेज की प्रवक्ता श्रीमती जयंती सिंह रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों के व्यक्तित्व विकास, भाषा दक्षता तथा आत्मविश्वास को नई दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित इस पहल की भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पायल दुबे एवं श्रीमती जेराल्ड आनंद भी उपस्थित रहीं । उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का नियमित आयोजन करता है। ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करती हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभागाध्यक्ष किरन मिश्रा, दर्पण कालिया, रजनी मिश्रा,प्रेक्षा वशिष्ठ,प्रशांत सिंह, गौरव उपाध्याय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, अतिथि विद्यालयों, मुख्य अतिथि तथा उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।