मतदेय स्थलों को लेकर डीएम की सर्वदलीय बैठक
दावा-आपत्तियों पर सुनवाई कर किया गया निस्तारण
INDIA NEWS PUNCH
इस्लाम खां, प्रमुख संवाददाता।
गोंडा। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभावित पुनर्गठन (संभाजन) को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थलों से संबंधित प्राप्त दावा-आपत्तियों पर सुनवाई करते हुए उनका निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने सभी पक्षों की आपत्तियां एवं सुझाव सुने। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाते हुए मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी।
बैठक में कटरा विधायक बावन सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, सपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह, कांग्रेस के मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे, भाजपा जिला महामंत्री राकेश तिवारी तथा अमित कुमार शुक्ला ने अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर एसडीएम जितेंद्र कुमार गौतम, जिला निर्वाचन सहायक अधिकारी मोहम्मद रज़ी, करम हुसैन सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।