Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
indianewspunch indianewspunch

indianewspunch

indianewspunch indianewspunch

indianewspunch

  • लखनऊ
  • गोंडा
  • कानपुर
  • बाराबंकी

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • मुहम्मद साहब की शिक्षाओं में मानवता का संदेश, इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म बताया
  • विज्ञान की प्रायोगिक कक्षा में बच्चों ने किया विद्युत उत्पादन का प्रयोग
  • होप ताइक्वांडो गोंडा के नन्हें खिलाड़ियों का कमाल, छोटी उम्र में हासिल की रेड और ब्लू बेल्ट।
  • नन्हे विद्यार्थियों ने नगर कोतवाली में जाना पुलिस का कामकाज
  • बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट से बरी

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • लखनऊ
  • गोंडा
  • कानपुर
  • बाराबंकी
Subscribe
Close

Search

कानपुरगोंडाबाराबंकीलखनऊ

नन्हे विद्यार्थियों ने नगर कोतवाली में जाना पुलिस का कामकाज

By India News Punch
August 28, 2026 3 Min Read
0

नन्हे विद्यार्थियों ने नगर कोतवाली में जाना पुलिस का कामकाज

शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने पुलिसकर्मियों को पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, लगाया टीका, खिलाई मिठाई; सुरक्षा, अनुशासन और नागरिक कर्तव्यों की मिली जानकारी।

INDIA NEWS PUNCH
www.indianewspunch.com
इस्लाम खां, प्रमुख संवाददाता।

गोंडा। पुस्तकीय ज्ञान के साथ बच्चों को व्यावहारिक एवं जीवनोपयोगी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, मालवीय नगर, गोण्डा के नन्हे विद्यार्थियों ने नगर कोतवाली गोण्डा का शैक्षिक भ्रमण किया। एल.के.जी., यू.के.जी., कक्षा एक और कक्षा दो के छात्र-छात्राओं ने भ्रमण के दौरान पुलिस थाने के वातावरण, कार्यप्रणाली और पुलिस की जिम्मेदारियों को नजदीक से समझा। इस दौरान रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बच्चों ने नगर कोतवाली के पुलिस कर्मचारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह एवं सुरक्षा के संकल्प का संदेश भी दिया।
शैक्षिक भ्रमण के दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने पुलिसकर्मियों के प्रति आत्मीयता एवं सम्मान प्रदर्शित करते हुए उन्हें राखी बांधी। बच्चों ने पुलिसकर्मियों के माथे पर टीका लगाया और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के इस स्नेह और अपनत्व से कोतवाली का माहौल भी खुशनुमा हो गया। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना।
भ्रमण के दौरान बच्चों ने जाना कि पुलिस किस प्रकार आम नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सहायता करने का कार्य करती है। थाना प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी तथा दीवान अखिलेश कुमार ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं का सरल एवं रोचक ढंग से समाधान किया।
पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने, अनुशासन का पालन करने, कानून का सम्मान करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व के बारे में जानकारी दी। बच्चों को यह भी समझाया गया कि किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में घबराने के बजाय अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा पुलिस की मदद लेनी चाहिए।
नन्हे विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल की। उनके मन में पुलिस को लेकर उठने वाली जिज्ञासाओं का अधिकारियों ने सहज भाषा में जवाब दिया। इससे बच्चों के मन में पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक समझ विकसित हुई।
बच्चों में दिखा उत्साह
शैक्षिक भ्रमण में अनाबिया, अक्षिता, युविका, जन्नत, जैनब, अनुकृति, निर्वी, आश्वी एवं आयत सहित एल.के.जी., यू.के.जी., कक्षा एक एवं कक्षा दो के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों के साथ शिक्षिकाएं साक्षी सिंह, रजनी मिश्रा, सोनम तथा शिक्षक गौरव उपाध्याय भी मौजूद रहे।
बच्चों ने कोतवाली परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बातचीत की और वहां होने वाले विभिन्न कार्यों को समझने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों के सवालों का उत्साहपूर्वक जवाब दिया और उन्हें सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताईं।
व्यावहारिक ज्ञान से बढ़ता है आत्मविश्वास
विद्यालय की ओर से बताया गया कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है। बच्चों को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों, सामाजिक संस्थाओं और जिम्मेदारियों से परिचित कराना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षिक भ्रमण आयोजित किए जाते हैं।
विद्यालय परिवार के अनुसार नगर कोतवाली का यह भ्रमण बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ बेहद उत्साहपूर्ण और यादगार रहा। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता, अनुशासन, जिम्मेदारी और सुरक्षा के प्रति सजगता विकसित होती है।
प्रधानाचार्या जीन आनंदम एवं विद्यालय परिवार ने थाना प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी सहित नगर कोतवाली की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की ओर से कहा गया कि पुलिसकर्मियों ने बच्चों के साथ समय बिताकर जिस आत्मीयता के साथ उन्हें पुलिस की भूमिका और नागरिक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी, वह विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक अनुभव रहा।

Post Views: 9
Author

India News Punch

Follow Me
Other Articles
Previous

बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट से बरी

Next

होप ताइक्वांडो गोंडा के नन्हें खिलाड़ियों का कमाल, छोटी उम्र में हासिल की रेड और ब्लू बेल्ट।

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About This Site

India News Punch delivers the latest news, breaking stories, and trending updates from India and around the world.

Search

Recent Posts

  • मुहम्मद साहब की शिक्षाओं में मानवता का संदेश, इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म बताया
  • विज्ञान की प्रायोगिक कक्षा में बच्चों ने किया विद्युत उत्पादन का प्रयोग
  • होप ताइक्वांडो गोंडा के नन्हें खिलाड़ियों का कमाल, छोटी उम्र में हासिल की रेड और ब्लू बेल्ट।
  • नन्हे विद्यार्थियों ने नगर कोतवाली में जाना पुलिस का कामकाज
  • बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट से बरी

Find Us

Address –
Camp office Munnan khan chauraha,
near sadbhawna police station, Ayodhya road
Gonda. UP
Pin code – 271003

About This Site

India News Punch delivers the latest news, breaking stories, and trending updates from India and around the world.

  • Instagram
  • YouTube
  • X

Recent Posts

  • मुहम्मद साहब की शिक्षाओं में मानवता का संदेश, इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म बताया
  • विज्ञान की प्रायोगिक कक्षा में बच्चों ने किया विद्युत उत्पादन का प्रयोग
  • होप ताइक्वांडो गोंडा के नन्हें खिलाड़ियों का कमाल, छोटी उम्र में हासिल की रेड और ब्लू बेल्ट।
  • नन्हे विद्यार्थियों ने नगर कोतवाली में जाना पुलिस का कामकाज
  • बृजभूषण शरण सिंह कोर्ट से बरी

Archives

  • September 2026 (1)
  • August 2026 (5)
  • July 2026 (17)
  • June 2026 (6)
  • May 2026 (5)

Find Us

Address – Camp office Munnan khan chauraha, near sadbhawna police station, Ayodhya road Gonda. UP
Pin code – 271003

पता –
कैम्प कार्यालय मुन्नन खां चौराहा, निकट सद्भावना पुलिस चौकी, अयोध्या रोड – गोंडा। उ.प्र.
पिन कोड – 271003

 

Copyright 2026 — indianewspunch. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme