Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
indianewspunch indianewspunch

indianewspunch

indianewspunch indianewspunch

indianewspunch

  • लखनऊ
  • गोंडा
  • कानपुर
  • बाराबंकी

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मीना शाह इंस्टीट्यूट में हुआ हस्ताक्षर अभियान
  • रामकथा महोत्सव में जुटेंगे कई बड़े संत धर्माचार्य
  • जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व
  • TSCT गोण्डा ने आठ शिक्षकों को दिए कन्यादान सहयोग के चेक, 4.08 लाख रुपये की सहायता वितरित
  • ममता क्लीनिक पर आज लगेगा निःशुल्क जांच शिविर

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • लखनऊ
  • गोंडा
  • कानपुर
  • बाराबंकी
Subscribe
Close

Search

Blog

अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मीना शाह इंस्टीट्यूट में हुआ हस्ताक्षर अभियान

By India News Punch
November 18, 2026 2 Min Read
0

अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मीना शाह इंस्टीट्यूट में हुआ हस्ताक्षर अभियान

विद्यार्थियों ने बुलंद की अपनी आवाज।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शिक्षा के अधिकार और छात्र एकता का दिया संदेश।

महाविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी हस्ताक्षर अभियान हिस्सा बने।

https://indianewspunch.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261109-WA0059-1.mp4

इस्लाम खां मुख्य संवाददाता।
INDIA NEWS PUNCH
www.indianewspunch.com
(Digital Website News channel)

गोंडा। अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर मीना शाह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में विद्यार्थियों के अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शिक्षा के महत्व और छात्र एकता को लेकर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान में संस्थान के स्नातक (ग्रेजुएशन) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए अपने हस्ताक्षर के माध्यम से विद्यार्थियों की आवाज और विचारों को सम्मान देने का संदेश दिया।
हस्ताक्षर अभियान में श्रेया श्रीवास्तव, कविता गोयल, प्रत्युष रस्तोगी, नाज फातिमा, मानसी मौर्य, आस्था श्रीवास्तव, दीपाली शुक्ला, अर्चित त्रिपाठी और देवकी नंदन वर्मा समेत सैकड़ों विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने इस पहल के जरिए शिक्षा के अधिकार, विचारों की स्वतंत्र अभिव्यक्ति और छात्र एकजुटता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
इस अवसर पर संस्थान के मैनेजर ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी बात रखने और स्वतंत्र रूप से विचार व्यक्त करने का अधिकार मिलना चाहिए। हालांकि, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मर्यादा, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच भी जरूरी है। विद्यार्थियों की आवाज को सम्मान मिलना चाहिए और उन्हें अपने विचार उचित मंच पर प्रभावी ढंग से रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान समाज के जागरूक और सक्रिय भागीदार भी हैं। उनकी सोच, विचार और सहभागिता से ही एक शिक्षित, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता महज एक अधिकार नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी है। शिक्षा, संवाद और आपसी एकजुटता के जरिए ही युवा पीढ़ी सामाजिक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
कार्यक्रम में संस्थान के डीन अजय टंडन, अकाउंट ऑफिसर फिरोज खान, विभूति मणि त्रिपाठी, मोनिका टंडन, अखिलेश पाठक, रघुवेंद्र पांडेय, मुदस्सिर आलम, सैयद तौकीर आलम, नूर अली, एहसान आलम सहित संस्थान का समस्त कॉलेज के स्टाफ उपस्थित रहा।

Post Views: 4
Author

India News Punch

Follow Me
Other Articles
Previous

रामकथा महोत्सव में जुटेंगे कई बड़े संत धर्माचार्य

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About This Site

India News Punch delivers the latest news, breaking stories, and trending updates from India and around the world.

Search

Recent Posts

  • अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मीना शाह इंस्टीट्यूट में हुआ हस्ताक्षर अभियान
  • रामकथा महोत्सव में जुटेंगे कई बड़े संत धर्माचार्य
  • जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व
  • TSCT गोण्डा ने आठ शिक्षकों को दिए कन्यादान सहयोग के चेक, 4.08 लाख रुपये की सहायता वितरित
  • ममता क्लीनिक पर आज लगेगा निःशुल्क जांच शिविर

Find Us

Address –
Camp office Munnan khan chauraha,
near sadbhawna police station, Ayodhya road
Gonda. UP
Pin code – 271003

About This Site

India News Punch delivers the latest news, breaking stories, and trending updates from India and around the world.

  • Instagram
  • YouTube
  • X

Recent Posts

  • अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर मीना शाह इंस्टीट्यूट में हुआ हस्ताक्षर अभियान
  • रामकथा महोत्सव में जुटेंगे कई बड़े संत धर्माचार्य
  • जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व
  • TSCT गोण्डा ने आठ शिक्षकों को दिए कन्यादान सहयोग के चेक, 4.08 लाख रुपये की सहायता वितरित
  • ममता क्लीनिक पर आज लगेगा निःशुल्क जांच शिविर

Archives

  • November 2026 (3)
  • October 2026 (12)
  • September 2026 (9)
  • August 2026 (5)
  • July 2026 (17)
  • June 2026 (6)
  • May 2026 (5)

Find Us

Address – Camp office Munnan khan chauraha, near sadbhawna police station, Ayodhya road Gonda. UP
Pin code – 271003

पता –
कैम्प कार्यालय मुन्नन खां चौराहा, निकट सद्भावना पुलिस चौकी, अयोध्या रोड – गोंडा। उ.प्र.
पिन कोड – 271003

 

Copyright 2026 — indianewspunch. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme