समाजवादी पार्टी के जिला सचिव हाफ़िज़ मुहम्मद यूसुफ ने अपने ही पार्टी जिलाध्यक्ष को हटाने की छेड़ी मुहिम।

जिला सचिव मुहम्मद यूनुस ने जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन पर प्रत्याशियों से धन उगाही करने जड़ा गंभीर आरोप।
जिलाध्यक्ष ने सिर्फ प्रत्याशियों से डीलिंग के लिए लखनऊ में अपना घर बनवाया लिया है।
कहा जिलाध्यक्ष सामंती सोंच का आदमी, यादव और दलित नहीं दे रहे अहम जिम्मेदारी, और न ही इन समाज के लोगों से मिलने जाते हैं, पिछला चुनाव इन्हीं की वजह से हारी पार्टी : यूसुफ
इस्लाम खां, मुख्य संवाददाता।
INDIA NEWS PUNCH
www.indianewspunch.com
(Digital Website News channel)
GONDA (गोंडा)। गोंडा में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मुहम्मद यूनुस ने अपने ही पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन को हटाने की मुहिम छेड़ दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप जुड़े हैं।
जिला सचिव ने पार्टी के जिला अध्यक्ष पर सातों विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों से वसूली करने का आरोप लगाया है। इस पर उनसे जब सवाल किया गया कि क्या उन्होंने इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखी, तो उन्होंने बताया की जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने के लिए ₹25000 हर बार देने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि जिला सचिव ने कहा कि उन्होंने जिला अध्यक्ष से कहा कि यादव समाज के लोगों को अहम जिम्मेदारी दी जाए इस पर उन्होंने गाली देकर कहा कि वह सब भाजपाई हैं। जिला सचिव यूसुफ बोले मदरसा प्रकरण में दोषी हैं जिलाध्यक्ष, मुस्लिम समाज में जबरदस्त रोष है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष ने लखनऊ में घर सिर्फ इसलिए बनवाया है ताकि वहां प्रत्याशियों से डीलिंग करके पैसा वसूल करें। इन सब तमाम आरोप ऑन को लेकर पार्टी और राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।