पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी।
समर्थकों ने कोर्ट का फैसला आने के बाद की आतिशबाजी मनाया जश्न
कोर्ट ने मुझे बाइज्जत बरी किया : बृजभूषण सिंह
INDIA NEWS PUNCH
Www.indianewspunch.com. इस्लाम खां, प्रमुख संवाददाता।
गोंडा। पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “अदालत ने मुझे बाइज्जत बरी किया है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आज सच की जीत हुई है।”
अदालत के फैसले की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। गोंडा सहित कई स्थानों पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कई जगहों पर आतिशबाजी भी की गई और समर्थकों ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्याय की जीत बताया।
समर्थकों का कहना था कि उन्हें शुरू से ही विश्वास था कि अदालत में सच्चाई सामने आएगी। फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह के आवास और अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे और जश्न मनाया।