अब शहर के अल्फा हॉस्पिटल एण्ड मैटरनिटी सेन्टर में मिलेंगी मल्टी स्पेशलिटी सुविधाएं
एएसपी राधेश्याम राय ने शहर के दीवानी चौराहा स्थित अल्फा हॉस्पिटल एण्ड मैटरनिटी सेन्टर का किया उद्धाटन।
INDIA NEWS PUNCH
इस्लाम खां, प्रमुख संवाददाता।
गोण्डा। जिला मुख्यालय सिविल लाइन्स गोंडा में सुपर मल्टी स्पेशलिटी अल्फा हॉस्पिटल का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक राधे श्याम रॉय और डॉ ओंकार पाठक ने फीता काट कर किया। उद्घाटन से पहले जमीअत उलेमा हिंद गोंडा के अध्यक्ष मुफ्ती नेमातुल्लाह कासमी, मुफ्ती मो० इब्राहिम कासमी , मुफ्ती परवेज़ कासमी आदि ने उक्त चिकित्सा संस्थान की तरक्की के लिए सामूहिक दुआ की गई।
मुख्य अतिथियों का डॉ महमूद आलम खान , डॉ आदिल महमूद , डॉ अनस महमूद और डॉ ताबिश महमूद ने बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ महमूद आलम ने बताया कि यहां मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की सुविधा देने का प्रयास किया गया है। यहां पर नाक , कान और गला ‘ENT’ जनरल सर्जरी जैसी , लैब , फार्मेसी , आई सी यू जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। उद्घाटन समारोह में एडवोकेट खुर्शीद अनवर चांद ,अमित श्रीवास्तव , एस बी आई के वरिष्ठ प्रबंधक कैलाश प्रसाद , सहायक कोषाधिकारी तेज बहादुर यादव , श्रीचंद श्रीवास्तव , जीशान ,अफसर हुसैन , नसीम खान , डॉ उस्मान अली ، डॉ खलीक , डॉ आर डी त्रिपाठी , डॉ हिमांशु त्रिपाठी , क़ाज़ी अनवर , डॉ सुहेल , एडवोकेट अब्दुल वहीद , वकील खान , डॉ एजाज हुसैन , डॉ इरशाद अलम , एडवोकेट अब्दुल वहीद , जुबेर खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे !